भागलपुर, मार्च 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर और इको तसर सिल्क प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के बीच मंगलवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। इसमें सहयोग अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। जिससे बिहार के रेशम उद्योग को आधुनिक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने की दिशा में काम हो सके। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने कहा कि यह साझेदारी बिहार के रेशम उद्योग को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वैज्ञानिक अनुसंधान और औद्योगिक सहयोग के माध्यम से हम किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को वैश्विक स्तर की रेशम उत्पादन तकनीकों से सशक्त करना चाहते हैं। एमओयू पर बीएयू के निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह और इको तसर के प्रबंध निदेशक खितिश पंड्या द्वारा हस्ताक्षर किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.