भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर में दो दिवसीय आम मेला की शुरुआत मंगलवार से होगी। यह आयोजन बीएयू के उद्यान विभाग (फल) द्वारा होगा। यह बीएयू का 11वां आम विविधता प्रदर्शनी है। इसके लिए सोमवार को पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सौ से ज्यादा किसानों से मेला के लिए पंजीकरण कराया है। जिनकी वेरायटी मेला में लगाई जाएगी। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह सुबह 11.30 बजे करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विवि के कुलपति प्रो. संजय कुमार होंगे। 11.30 बजे मेला का उद्घाटन होगा। उद्यान विभाग की हेड डॉ. रूबी रानी ने बताया कि सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला में प्रदर्शनी के आमों को देखने के लिए दर्शकों को 10 जून को 1.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मौका मिलेगा। पुरस्कार वितरण 11 जून को दोपहर 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.