भागलपुर, फरवरी 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बीएयू सबौर के खेल मैदान में बीएयू क्रिकेट लीग की शुरुआत शनिवार को कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह के मार्गदर्शन में हुई। उद्घाटन डीएसडब्ल्यू डॉ. श्वेता शांभवी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी तक प्रतियोगिता के मैच खेले जाएंगे। डॉ. शांभवी ने बैटिंग कर मैच की विधिवत शुरूआत की। पहले दिन महिला सीएबीटी यूजी की टीम ने बीएसी यूजी की टीम को हराया। पुरुष विवि प्रशासन की टीम ने बीएसी पीजी टीम को शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में पुरुष बीएसी यूजी की टीम ने सीएबीटी को हराया। रविवार को महिला टीमों के मैचों में फैकल्टी और सीएबीटी यूजी की टीम और पुरुष टीमों में फैकल्टी और सीएबीटी यूजी की टीम भिड़ेगी। इस मौके पर पीआरओ डॉ. राजेश कुमार, कृषि डीन डॉ. एके साह सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...