भागलपुर, दिसम्बर 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर का वर्ष 2025 उपलब्धियों भरा रहा। अब विवि का वर्ष 2026 के लक्ष्य पर है। जिसमें उनका विशेष फोकस उच्च गुणवत्ता वाले नए शोध, नए प्रोजेक्ट और विवि को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने का है। जिसको लेकर विवि कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने काम शुरू कर दिया है। बीएयू में कॉलेज ऑफ एग्रीलक्चर बॉयोटेक्नोलॉजी (सीएबीटी) के विद्यार्थियों को नया भवन मिल जाएगा। यह वर्तमान में पुराने विवि के भवन में चलाया जा रहा है। नए भवन का काम तेजी से चल रहा है। आने वाले वर्ष में संभावित राष्ट्रीय किसान मेले में 50 हजार किसानों को बीएयू से रूबरू कराने का लक्ष्य है। साथ ही बीएयू का कृषि प्रसार सेवा नए वर्ष में नेक्स्ट जेनरेशन प्रसार मॉडल को और प्रभ...