रांची, मार्च 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अतंगत विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में कार्यरत डिग्रीधारी संविदा कर्मी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी समायोजन की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं। शुक्रवार को तेज बारिश में भी संविदाकर्मी व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बीएयू के मुख्य द्वार पर आमरण अनशन पर बैठे रहे। विश्वविद्यालय प्रसाशन की ओर से उनकी इस मांग पर अब तक कोई करवाई नही की गई है। आमरण अनशन में सुनील कुमार, सियाराम पांडेय, किशोरी कांत मिश्रा, राकेश रंजन चौबे, अनिल कुमार, मुनी सिंह, बंसत ठाकुर, नेपाली ठाकुर, कृष्ण कुमार चौबे, इजोरा देवी, बसंत सिंह, अशोक यादव, रुपलाल कुमार भोक्ता, जयराम सिंह, विकास कुमार, रंजन पांडेय व अन्य कर्मचारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.