रांची, मार्च 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के अंतर्गत विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत डिग्रीधारी संविदा कर्मियों व दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का आमरण अनशन सोमवार को कुलपति से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। ये सेवा समायोजन की मांग को लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय के मुख्य द्वार पर बीते 20 मार्च से आमरण अनशन पर थे। सोमवार को कुलपति ने अनशन खत्म करने को कहा। साथ ही, आश्वस्त किया कि उनकी मांग के संबंध में अटारी, पटना को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लिखा जाएगा। इसके बाद संविदा कर्मियों ने आमरण अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। कुलपति से वार्ता में सुनील कुमार, सियाराम पांडेय, अनिल कुमार, राकेश रंजन चौबे, विकास कुमार, मनी सिंह, नेपाली ठाकुर, किशोरी कांत मिश्रा, रूपलाल कुमार, बसंत ठाकुर, बसंत सिंह आदि शामिल थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.