भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के अंतर्गत संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा (जीकेएमएस) योजना के तहत सोमवार को सबौर के रजंदीपुर गांव में एक दिवसीय वर्कशॉप सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों के लिए आयोजित कार्यक्रम का विषय 'दक्षिण बिहार में कृषि की सहनशीलता बढ़ाने हेतु जलवायु-स्मार्ट कृषि मौसम सलाह सेवाएं' थी। कार्यक्रम सस्य विज्ञान विभाग के हेड डॉ. संजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य किसानों को बदलते जलवायु परिदृश्य के प्रति जागरूक करना, मौसम आधारित कृषि निर्णयों को बढ़ावा देना और टिकाऊ और लाभकारी फसल उत्पादन को सुनिश्चित करना था। उद्घाटन विवि के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर नोडल ऑफिसर डॉ. बिरेंद्र कुमार ने संबंधित विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.