रांची, फरवरी 23 -- रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंध पर्षद के सदस्यों की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। सदस्यों का मनोनयन दो साल या अगले आदेश तक के लिए होगा। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की अधिसूचना के अनुसार, मनोनीत विधानसभा के सदस्य में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, खिजरी विधायक राजेश कच्छप और सिल्ली विधायक अमित महतो शामिल हैं। प्रगतिशील किसान में खूंटी के पीटर मुंडा और रांची चान्हो के मंगलेश्वर उरांव शामिल हैं। जबकि, गृह विज्ञान की विशेषज्ञ महिला के तौर पर रांची विश्वविद्यालय की महिला विशेषज्ञ (गृह विभाग) रेशमा खलको का नाम शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.