रांची, मार्च 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। बीएयू में प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में रविवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत् 2082 के स्वागत में कार्यक्रम होगा। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ रामदेव प्रसाद गुप्त ने बताया कि आयोजन सुबह 5 से 7 बजे तक होगा। इस बीच सूर्यदेव को दीप अर्पण किए जाएंगे। श्रुति देशमुख और मंडली भजन पेश करेगी। धार्मिक चिंतक विनोद गढ़यान मुख्य वक्ता होंगे। डॉ गुप्त ने कहा, इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी, इसलिए यह पूरी सृष्टि का नववर्ष है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग घर और मंदिरों में दीप जलाएं। अल्पना बनाएं और पताकाएं लगाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.