रांची, फरवरी 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा कृषि विवि के पशुपतिनाथ मंदिर में 22 फरवरी से दो दिनी नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार, रांची शाखा की ओर से किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत पारम्परिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं द्वारा मंगल जल कलशयात्रा से होगी। इस मौके पर सद्गुरु ज्ञान गंगा सद्ग्रंथ शोभायात्रा, युग संगीत एवं संदेश कार्यक्रम, दीप यज्ञ, कार्यकर्ता गोष्ठी, संगीतमय प्रवचन, पुस्तक मेला, पौधा वितरण, पूर्व पंजीयन के आधार पर नि:शुल्क सनातन संस्कार अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में साधकों की बैठक हुई। इसमें सुलोचना शाहदेव, राजू कुमार, दीपक दयाल प्रसाद, मुख्य पुजारी आचार्य सुनील पांडेय समेत श्रद्धालु शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.