रांची, फरवरी 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के एग्रोनॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ कर्माकर को इंडियन सोसाइटी ऑफ पल्सेज रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने फेलोशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया। कानपुर स्थित भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान डॉ. त्रिलोचन महापात्र ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. कर्माकर ने पूर्वी भारत के जनजातीय और लघु किसानों के लिए महत्वपूर्ण दलहन सस्य प्रौद्योगिकी विकसित की है, जिससे आजीविका और पोषण सुरक्षा को मजबूती मिली है। उन्होंने बिरसा अरहर-2, बिरसा उड़द-2, बिरसा चना-3 और बिरसा मटर-1 जैसी दलहन की उन्नत किस्मों के विकास में भी अहम भूमिका निभाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...