रांची, मार्च 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के सांख्यिकी के सहायक प्राध्यापक डॉ अबसार अहमद ने रविवार को दिल्ली में आयोजित केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीडा बोर्ड और यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीसीएससीएसबी- डीओपीटी और वाईएचएआई) के चौथे संस्करण के हाफ मैराथन में भाग लिया। यह 21 किलोमीटर की दौड़ थी। इस मैराथन में सिर्फ केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों में कार्यरत नागरिक कर्मचारी और उनके परिवार या राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत निकायों और यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्य ही भाग ले सकते थे। डॉ अबसार ने इस दौड़ को 1 घंटे 59 मिनट 52 सेकेंड में पूरा किया। इस मैराथन के साथ डॉ अबसार ने इस वर्ष का पांचवां हाफ मैराथन पूरा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.