रांची, अप्रैल 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्रसिद्ध पशु वैज्ञानिक और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पशु उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष सह डीन डॉ सुशील प्रसाद का सोमवार को हृदयाघात से निधन हो गया। वह इसी वर्ष अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले थे। विगत 5-6 वर्षों से वह बीएयू के पशुचिकित्सा संकाय के डीन का भी दायित्व सम्भाल रहे थे। उन्होंने समय-समय पर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन, अपर निदेशक अनुसंधान, अपर निदेशक प्रसार शिक्षा और सांस्कृतिक समन्वयक का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाला। वह सूअर, कुक्कुट और बकरी विकास संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं के प्रधान अन्वेषक भी रहे। रांची वेटनरी कॉलेज से बीवीएससी और एमवीएससी की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने वर्ष 1989 में यहीं से सहायक प्राध्यापक के रूप में अपने करियर की शुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.