भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बीएयू सबौर के वैज्ञानिकों, प्रयोगशालाओं और शोध कार्यों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक जिस समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। यहां का कृषि प्रसार किसानों तक पहुंच रहा है, जिससे वे काफी लाभान्वित हो रहे हैं। विवि राज्य में कृषि नवाचार, तकनीक हस्तांतरण एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यह बातें बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को बीएयू में आयोजित कार्यक्रम में कही। अतिथि प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि यह विवि न केवल शिक्षा एवं शोध का केंद्र है, बल्कि क्षेत्रीय कृषि विकास, किसानों के सशक्तीकरण और नवाचार को धरातल पर उतारने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.