नई दिल्ली, जनवरी 1 -- बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उबाठा) को झटका देते हुए पार्टी की उपनेता शीतल देवरुखकर-शेठ ने गुरुवार को संगठन से इस्तीफा दे दिया। देवरुखकर-शेठ पार्टी की विभिन्न पहलों पर आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर काम कर चुकी हैं। शिवसेना (उबाठा) छोड़ने की घोषणा करते हुए देवरुखकर-शेठ ने कहा कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगी। बीएमसी के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी। देवरुखकर-शेठ, शिवसेना (उबाठा) की युवा शाखा युवा सेना की वरिष्ठ नेता रही हैं। वह इसकी कोर कमेटी की सदस्य थीं और आदित्य ठाकरे की करीबी सहयोगियों में गिनी जाती थीं। वह मुंबई विश्वविद्यालय की शीर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.