मुंबई, दिसम्बर 28 -- महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के आगामी चुनाव के लिए शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। सामंत ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि यह तय है कि सत्तारूढ़ दल महायुति गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ेंगे और विश्वास जताया कि बीएमसी में महायुति सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा, "सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में है। कौन कितनी सीटें पाएगा, इस पर चर्चा करने के बजाय हम महायुति के रूप में सभी 227 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।" शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पर कटाक्ष करते हुए सामंत ने कहा कि कुछ पार्टियां अपना अस्तित्व बचाने के लिए गठबंधन कर रही हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.