नई दिल्ली, जनवरी 21 -- बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में महायुति की जीत के बाद मेयर पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच, शिवसेना के पार्षदों को होटल में रखे जाने पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने निशाना साधा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर भाजपा-शिवसेना में सब कुछ ठीक होता तो 29 पार्षदों को होटल में नहीं रखा गया होता। शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एकनाथ शिंदे पर विश्वासघात करने और महानगरपालिका चुनाव में धन लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया। कहा यह साफ दिख रहा है कि 29 पार्षदों को बंधकों की तरह एक होटल में इसलिए रखा गया, क्योंकि एकनाथ शिंदे जानते हैं कि वे लोग उनके साथ नहीं हैं। वे जानते हैं कि उनके पार्षदों को लेने के लिए भाजपा तत्पर रहेगी। चतुर्वेदी ने कहा कि शिंदे ने अपने पार्षदों को होटल में इसलिए भी रखा ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.