मोतिहारी, अप्रैल 1 -- अरेराज, निसं। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीएमसी रढ़िया उर्दू में रविवार को वर्ग एक से आठवीं तक का वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधान शिक्षक संजय प्रसाद द्वारा सभी अभिभावकों को पीटीएम के लिए पूर्व में आमंत्रित किया गया । पूर्व में आमंत्रण के आधार पर सभी अभिभावकों की उपस्थिति में प्रगति पत्र बच्चों को दिया गया तथा अभिभावकों को बच्चों की उत्तरपुस्तिका देखने के लिए दी गई।वही अभिभावकों ने अपना मंतव्य रखते हुए पीटीएम की प्रशंसा की। वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी करते समय पंकज कुमार, संयोग कुमार, रुकैया खातून तथा शिक्षा सेवक अरशद अली मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.