हाजीपुर, फरवरी 9 -- वैशाली। सं.सू. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भावी प्रत्याशी प्रो. (डॉ.) अमित कुमार उर्फ बच्चा राय ने जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को वैशाली जिले के बीएमडी कॉलेज दयालपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्रों से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। कॉलेज परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रो. (डॉ.) बच्चा राय ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि महाविद्यालय एवं शिक्षकों से संबंधित सभी जायज मांगों के समाधान के लिए वे अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने छात्रों से भी बातचीत की और कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में यदि किसी प्रकार के आर्थिक अथवा अन्य सहयोग की आवश्यकता होगी, तो उसे पूरा करने का भरसक प्रयास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.