नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। धौला कुआं बीएमडब्ल्यू हादस के मामले में आरोपी गगनप्रीत कौर मक्कड़ सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। यह पेशी पिछली सुनवाई में अदालत द्वारा जारी समन के अनुपालन में हुई। उस दर्दनाक हादसे में वित्त मंत्रालय में तैनात उप-सचिव नवजोत सिंह की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र पर 23 जनवरी को संज्ञान लेते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंकित गर्ग की अदालत ने आरोपी को समन जारी किया था। सोमवार को गगनप्रीत कौर अपने वकील गगन भटनागर के साथ अदालत में उपस्थित हुईं। अदालत ने आदेशानुसार आरोपी को आरोपपत्र की प्रति उपलब्ध कराई। मामले में दस्तावेजों की जांच और अगली कार्यवाही के लिए अदालत ने 20 फरवरी की तारीख तय की है। दिल्ली पुलिस के आरोपपत्र में गगनप्रीत कौर के खिलाफ भारतीय न्या...