बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा थानाक्षेत्र के बैंड़ा पुल के पास बीएमडब्ल्यू कार सवार मनबढ़ों ने थार को रोककर सवार पर पिस्टल सटा दी। सूचना मिलते ही सोनहा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। सोनहा थानाक्षेत्र के भिरिया गांव निवासी आकाश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि दिन के करीब एक बजे अपनी थार गाड़ी से चार लोगों के साथ भानपुर के तरफ जा रहा थे। कार के आगे एक वाहन चल रहा था। इस वाहन को ओवरटेक कर जैसे आगे निकल रहे थे कि सामने से आ रही बीएमडब्ल्यू कार सवार दो युवकों ने वाहन को रोककर गाली दी और पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि कार को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.