नई दिल्ली, अगस्त 14 -- नई दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने एक सितंबर 2025 से अपने सभी वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गुरुवार को घोषणा की। कंपनी ने विदेशी विनिमय दर में जारी उतार-चढ़ाव और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए यह बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। बीएमडब्ल्यू वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित लक्जरी कारों एवं एसयूवी की एक श्रृंखला बेचती है। इसमें द्वितीय सीरीज ग्रैन कूप की कीमत 46.9 लाख रुपये और बीएमडब्ल्यू एक्सएम की कीमत 2.6 करोड़ रुपये है। कंपनी ने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान हम अपनी कारों के कई नए और दमदार मॉडल पेश करने के लिए तैयार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.