गंगापार, नवम्बर 27 -- बीएमजी इंटर कॉलेज एवं बीएमजी डिग्री कॉलेज बघेडा का वार्षिकोत्सव समारोह 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी बीएमजी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन एनपी सिंह एवं कार्यक्रम प्रभारी व विद्यालय व्यवस्थापक धर्मेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजीव गुप्ता आईपीएस होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक चंद्र यादव डीसीपी यमुनापार, राजेश कुमार श्रीवास्तव आईपीएस ,आशीष कुमार चट्टोपाध्याय सीईओ एनटीपीसी, विवेक चंद्र विभागाध्यक्ष एनटीपीसी, राम सुचित सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग तथा केपी सिंह आईपीएस अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.