बरेली, दिसम्बर 17 -- फोटो : बीएलवाई 62 बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. डॉ. तुलिका सक्सेना ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में एमबीए, एमबीए (मार्केटिंग), एमबीए (एक्जीक्यूटिव) एवं बीएमएस के नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, परिचय सत्र एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। फैकल्टी सदस्यों वैशाली विश्वकर्मा एवं रिचा सिंह की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने आयोजन को और अधिक सफल बनाया। एमबीए वर्ग में मिस्टर फ्रेशर का खिताब वंश अग्रवाल, मिस फ्रेशर सलोनी सिंह, मिस्टर पर्सनैलिटी प्रसून शाह, मिस पर्सनैलिटी तान्या सिंह, मिस्टर वेल ड्रेस्ड कौस्तुभ शुक्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.