धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद, विशेष संवाददाता भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में धनबाद जिला में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ की समस्त यूनियनों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की बैठक रविवार को विश्वकर्मा भवन में हुई। मौके पर संघ को मजबूत करने पर चर्चा हुई। कहा गया कि संघ किसी राजनीतिक पार्टी का संगठन नहीं है, यह मजदूरों का, मजदूरों से और मजदूरों द्वारा संचालित संगठन है। ट्रेड यूनियन संगठित-असंगठित तक सीमित नहीं है। संघ के विस्तार पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, राजीव रंजन सिंह महामंत्री, ब्रजेश कुमार संगठन मंत्री, सुनील उरांव जिलाध्यक्ष, धर्मजीत चौधरी मंत्री सह महामंत्री, कृष्ण कुमार सिंह, माधव सिंह, ओम कुमार सिंह, सुशील कुम...