हरिद्वार, अगस्त 30 -- बीएमएल मुंजाल गंगा ग्रीन विद्यालय में शनिवार को कला और शिल्प प्रदर्शनी विबग्योर में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने ऐपन, लिप्पन, मंडला, मधुबनी और वारली जैसी जीवंत भारतीय कला विधाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। खास बात यह रही कि अधिकांश परियोजनाएं अपशिष्ट पदार्थों से तैयार की गईं, जिससे छात्रों की पर्यावरण-अनुकूल सोच और कल्पनाशीलता झलकती रही। प्रदर्शनी को देखकर आगंतुकों ने बच्चों की सराहना की और कहा कि यह वास्तव में कला, संस्कृति और सृजनशीलता का रंगीन उत्सव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.