सिमडेगा, जुलाई 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भारत आदिवासी पार्टी के जिला कमिटी का विस्तार तीन जुलाई को दिन के 11 बजे से विकास केन्द्र सामटोली होगा। जिलाध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की ने बताया मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड आंदोलनकरी प्रभार तिर्की, प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसाही मुंडा, प्रदेश महासचिव कृष्ण हंसदा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कुन्दरासी मुंडा, पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुशील बरला उपस्थित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...