रामपुर, मई 19 -- सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा बीएन सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभी पेंशनरों ने एक स्वर में कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनको याद किया। सभा के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि बीएन सिंह ने वर्ष 1967 में कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की स्थापना कर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई प्रारंभ की। कर्मचारी हितों को हमेशा सर्वोपरि रखने के कारण उनको अपनी शासकीय सेवा से चार वर्ष पूर्व त्यागपत्र देना पड़ा लेकिन, हिम्मत नहीं हारी। कहा कि आजाद होकर कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ते-लड़ते कर्मचारियों के मसीहा बन गए। संरक्षक वेद प्रकाश शर्मा, जसराज सिंह सागर, उमेश चंद्र यादव, ओमवीर सिंह वैदिक, रोशन सिंह यादव, राजेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.