रुद्रपुर, मई 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को हुआ। अधिवेशन के दूसरे सत्र में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बीएन बेलवाल अध्यक्ष और प्रदीप कुमार यादव को जिला मंत्री बनाया गया। वहीं विभिन्न पदाधिकारी बनाए गए। पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की। रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर दीप चौधरी की अध्यक्षता में अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन के पहले सत्र में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार से समवर्गीय कर्मचारियों की लंबित मांगों को समय पर पूरा करने का आग्रह किया। साथ ही सभी संगठन पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की। अधिवेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.