भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बीएन कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक सानू मिश्रा ने दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया था। वे भागलपुर लौट आए हैं। कॉलेज में सोमवार को उनका स्वागत किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार ने प्रमाण पत्र देकर कहा कि उनका योगदान कॉलेज के लिए अभूतपूर्व रहा। कहा कि वैसे किसी भी विद्यार्थी जिनमें राष्ट्र सेवा की भावना है। वे एनएसएस इकाई से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. इरशाद अली ने कहा कि कोई भी अपने कठिन परिश्रम एवं अपने कर्तव्य के प्रति भावात्मक लगाव से सानू मिश्रा जैसी उपलब्धि पा सकता है। सानू ने एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ अपने एक महीने का अनुभव साझा किया और ये अपील की कि सभी दिल से एनएसएस को स्वीकार करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.