गढ़वा, अप्रैल 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल हुई छाया कुमारी के सम्मान में बीएनटी संतमेरी स्कूल में सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की संस्कृति के अनुरूप विद्यालय की छात्राओं के द्वारा तिलक, पुष्प वर्षा व स्वागत गान से छाया का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने पुष्पगुच्छ, विद्यालय स्मृति चिन्ह और अन्य उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर छाया ने कहा कि मार्ग में कठिनाइयां और असफलताएं तो आती ही हैं,लेकिन विषम परिस्थितियों में जूझने के लिए प्रयत्नशील रहें। उन्होंने सफलता के मूल मंत्र के रूप में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो जीवन में तीन चीजों को आत्मसात करें समर्पण, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प। उन्होंने बच्चों के दृढ़ इच्छा शक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.