गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति की ओर से आयोजित गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के सेमी फाइनल मैच में शांति निवास हाई स्कूल ने ज्ञान निकेतन बेलचंपा को चार विकेट से और बीएनटी संतमेरी ने आरके पब्लिक स्कूल को 21 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल मैदान में खेले गए पहले मैच में ज्ञान निकेतन बेलचंपा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 53 रन ही बना पाई। जवाबी पारी खेलने उतरी शांति निवास की टीम लक्ष्मी के 17 और अनुराधा के आठ रन के सहयोग से छह गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। वही दूसरे मैच में आरके पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर बीएनटी की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आरके पब्लिक स्कूल की गेंदबाज हेमलता ने तीन और अंशु ने दो व...