गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा। सोनपुरवा स्थित सेंट मैरी स्कूल का रजत जयंती समारोह रविवार को मनाया जाएगा। यह जानकारी स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार तिवारी ने दी। यह आयोजन विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव होगा। समारोह में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, एसपी अमन कुमार, एसडीएम संजय कुमार, डीइओ कैसर रजा सहित अन्य शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...