गिरडीह, अक्टूबर 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर छात्रों में कलात्मक प्रतिभा निखारने और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से शुक्रवार को अंतर सदनीय पूजा थाली डेकोरेशन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदन दयानंद, विवेकानंद, हंसराज एवं श्रद्धानंद हाउस के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों ने प्राकृतिक रंगों एवं घर में प्रयोग की जाने वाली सामग्री से अपनी अद्भुत सृजनशीलता का परिचय देते हुए मनमोहक एवं आकर्षक रंगोली से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। वहीं सर्वधर्म समभाव, सशक्तिकरण, बुराई पर अच्छाई की जीत आदि का संदेश भी दिया। पूजा थाली में छात्रों ने अपनी कलात्मक एवं रचनात्मकता प्रतिभा से पारंपरिक सजावट सामाग्री का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.