मधेपुरा, फरवरी 2 -- मधेपुरा निज संवाददाता । भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय में समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती मनाई गई। समारोह में प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि भूपेंद्र बाबू समाज के हर वर्ग के लोगों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने समाजवाद को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने अतुलनीय कार्य किया। भूपेंद्र बाबू ने पिछड़े इलाके में शिक्षा को आगे बढ़ाने में लगातार प्रयास किया। जिसका नतीजा हुआ कि कोसी क्षेत्र में कई शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना हुई। शिक्षक और छात्रों ने भूपेंद्र बाबू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर डॉ. शेफालिका शेखर, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. प्रभाकर कुमार, डॉ. प्रभाकर, डॉ. कृष्ण मुरारी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...