मधेपुरा, मार्च 23 -- मधेपुरा। भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर के रसायन शास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ग्लेशियर संरक्षण विषय पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बातें रखी। सेमिनार का शुभारंभ आईक्यूएसी के डायरेक्टर सह केमिस्ट्री के एचओडी प्रो. नरेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. अमित विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सेमिनार में वक्ताओं ने विश्वभर में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शोधार्थियों से नए शोध और नए विचारों को जागृत करने की सलाह दी। सेमिनार का उद्देश्य ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने की समस्या पर ध्यान केंद्रित करना और इसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.