मधेपुरा, दिसम्बर 2 -- मधेपुरा निज संवाददाता । बीएनएमयू में अनुवांशिकी के क्षेत्र में कौशल विकास से कार्यशाला संबंधित तीन दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में आयोजित वर्कशॉप नई शिक्षा नीति(2020-22) के दिशा निर्देश के आलोक में छात्रों में राष्ट्रीय स्तर पर कौशल विकास के लिए आयोजित होगा। यह वर्कशॉप स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग एवं बायोकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरू कर्नाटका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह वर्कशॉप 15 से 17 दिसंबर तक हाइब्रिड मोड में संचालित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला विश्वविद्यालय एवं बायोकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक साथ मिलकर मानव अनुवांशिकी, मानव में अनुवांशिक बीमारियों तथा अनुवांशिक...