मधेपुरा, जनवरी 6 -- मधेपुरा निज संवाददाता। भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की फुटबॉल टीम ने रांची विश्वविद्यालय, रांची (झारखण्ड) में आयोजित ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की है। एकतरफा मुकाबले में बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने बीआरएबीयू, मुजफ्फरपुर को 4-1 से हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया है। अगले राउंड में मुकाबला राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, झारखंड से होना है। विजेता टीम से दिलीप ने 2, लालजी हेम्ब्रम और सूरज कुमार मुर्मू ने 1-1 गोल किया। टीम मैनेजर बीएन झा, कोच-रामकृष्ण यादव, सहायक कोच- सुनील कुमार को बनाया गया है। प्रतियोगिता में 13 राज्यों की लगभग 51 यूनिवर्सिटी हिस्सा ले रही है। कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा, कुलसचिव प्रो. अशोक कुमार ठाकुर, वित्त परामर्शी चतुर किस्कू, वित्त पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.