रुद्रपुर, जुलाई 19 -- नानकमत्ता। श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रा सिमरन गिल ने 83.9 प्रतिशत अंकों के साथ महाविद्यालय टॉप किया है। मनीषा अटवाल ने 82.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, गरिमा उप्रेती ने 82.3 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु बाला ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। महाविद्यालय के संरक्षक बाबा सुरेंदर सिंह, प्रबंधक स. चरनजीत सिंह, प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.