जमशेदपुर, मार्च 17 -- सरकारी विश्वविद्यालयों और उसके अंगीभूत कॉलेजों में संचालित बीएड कोर्स में कार्यरत प्राध्यापकों की ऑनलाइन बैठक संघ के अध्यक्ष डॉ. विशेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की ओर से मीटिंग में साहेबगंज कॉलेज और गोड्डा कॉलेज के बीएड कोर्स की मान्यता वापस लेने की समस्या के समाधान और कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा यूजीसी नियमों का तर्क देकर संविदा विस्तार नहीं करने के साथ छह माह से वेतन भुगतान लंबित रहने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान संघ के औपचारिक गठन की भी घोषणा की गई। डॉ. यादव ने कहा कि बीएड कोर्स एनसीटीई के रेगुलेशन से संचालित होता है और प्राध्यापकों की योग्यता द्वारा निर्धारित नियमों के आलोक में मान्य होती है। इसलिए विश्वविद्यालय को तत्काल सेवा विस्तार दे देना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.