अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- एसएसजे शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता डॉ दीपा जलाल रहीं। प्रथम सत्र में बीएड प्रशिक्षणार्थियों के बीच आशुभाषण प्रतियोगिता हुई। विभागाध्यक्ष प्रो रिजवाना सिद्दीकि ने स्वरचित कविता संग्रह पुस्तक भेंट की। यहां डॉ नीलम, डॉ ममता असवाल, डॉ भाष्कर चौधरी, डॉ दवेंद्र चम्याल, डॉ संदीप पांडे, डॉ अंकिता कश्यप, डॉ ममता काण्डपाल, डॉ विनीता लाल, डॉ पूजा, ललिता रावल, सरोज जोशी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...