मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के दोरान शनिवार को प्रथम पाली में नगर के भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में पांच परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में पकड़ गए। पकड़े गए सभी परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल ने नकल करते हुए पकड़ कर यह कार्रवाई की। इसी के साथ आंतरिक सचल दल ने अब तक केंद्र पर कुल 15 परीक्षार्थियों को नकल करने के आरोप में रिस्टीकेट किया। इस दौरान आंतरिक दल में प्रो. सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रो. राजमोहन शर्मा, प्रो. ओमशंकर गुप्ता, प्रो. आत्रेय आद्या चटर्जी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...