कुशीनगर, जनवरी 28 -- कुशीनगर। तमकुही ब्लॉक के बसडीला पाण्डेय से सटे उत्तर तरफ स्थित मोतीचन्द इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन रिसर्च एन्ड टेक्नोलाजी महाविद्यालय कुरमौटा बसडीला पाण्डेय कुशीनगर में संचालित बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष राघवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि बीएड तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 जनवरी दिन शुक्रवार को सम्पन्न होगी। सभी परीक्षार्थी कॉलेज यूनिफार्म में समस्त प्रयोगात्मक अभिलेख, प्रवेश-पत्र व आधार कार्ड के साथ प्रातः 8:00 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुंच जायें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...