बागेश्वर, दिसम्बर 15 -- पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर की बीएड छात्राओं ने सामूहिक कार्य के अंतर्गत देवकी लघु वाटिका का भ्रमण किया। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलडा ने छात्र-छात्राओं को वाटिका में मौजूद विभिन्न प्रकार के पौधों की जानकारी दी। पौधारोपण से होने वाले पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की वाटिकाओं में नियमित रूप से आना चाहिए, जिससे ज्ञान के साथ-साथ कार्य का भी अनुभव प्राप्त हो सके। ज्ञान और कार्य के समन्वय से ही वास्तविक लाभ संभव होता है। वाटिका में सभी के साथ पारिवारिक जैसा व्यवहार किया जाता है, जिससे सीखने का वातावरण और अधिक प्रभावी बनता है। इस शैक्षिक भ्रमण से छात्राएं काफी प्रभावित नजर आईं तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हुईं। कार्यक्रम के दौरान पंकज दुबे, भावन...