पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के दो बीएड महाविद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारियों की नियुक्ति करवाने को लेकर शनिवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नये नियुक्त होने वाले शिक्षक व कर्मचारी के साथ कार्यरत एचओडी, शिक्षक व कर्मियों का वेतन बढ़ाने को लेकर वेतन निर्धारण समिति सदस्यों ने कुलपति के मार्गदर्शन में निर्णय लिया। बैठक में बीएड विभाग डीएस कॉलेज कटिहार में 7 शिक्षक व 4 कर्मचारियों की रिक्तियों पर नियुक्तियों के साथ बीएड विभाग फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में 8 शिक्षक व 4 कर्मचारियों की बहाली को लेकर विज्ञापन जल्द प्रकाशित करने पर सहमति जताई गई। वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि उच्च न्यायालय पटना के द्वारा आदेश पत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.