बोकारो, फरवरी 19 -- दामोदा, प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद बीएड कालेज करमाटांड़ के बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु विद्यार्थी व्यावहारिक ज्ञान और ऐतिहासिक स्थलों के अनुभव के लिए ओड़िशा के जगरनाथ पुरी भुनेश्वर शैक्षणिक भ्रमण पर बुधवार को रवाना हुए। शैक्षणिक भ्रमण में रवाना होने वाले दल को कालेज के निदेशक मुखलाल महतो, सचिव प्रमिला देवी व प्राचार्य डा मनीष कुमार शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निदेशक ने कहा कि यह यात्रा पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में आयोजित की गई है। जिसका उद्देश्य कक्षाओं से परे, प्रकृति संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों को प्रत्यक्ष रूप से देखना और सीखना है। शैक्षणिक भ्रमण दल में 10-10 समुह में छात्र-छात्राओं को बांटा गया है। छात्राओं का नेतृत्व प्रो प्रेमा सुमन कुल्लू, निकिता मिश्रा व सविता कुमारी जबकि छात्रों का प्रो इंचार्ज...