मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बीएड सत्र 2024-26 (तृतीय सेमेस्टर) के छात्र-छात्राओं के स्काउट-गाइड परिचयात्मक प्रशिक्षण का दीक्षांत समारोह बीएड विभाग, गणेश गेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉ. विश्राम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्राचार्य मां विंध्यवासिनी स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. रवींद्र कुमार द्विवेदी, प्राचार्य केबीपीजी कॉलेज उपस्थित रहे। मंच पर प्रो. जीएल. दिनदीन, प्रो. भवभूति मित्र सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। इस अवसर पर छात्राध्यापकों को स्काउट-गाइड की मूल अवधारणाओं व अनुशासन, सेवा भावना तथा नेतृत्व कौशल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.