जौनपुर, जनवरी 28 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुटीर पीजी कालेज चक्के में मंगलवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर की चल रही परीक्षा के पहले दिन आंतरिक उड़ाका दल ने तीन परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ .राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़े जाने पर उनकी कॉपी जमाकर दूसरी कॉपी देकर परीक्षा करा दिया गया है। इनमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा की सुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पकड़े गए छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है और उनकी परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति भेजी गई है। स्क्वायड टीम में डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विनय पाठक, डॉ. अनुज शुक्ला,डॉ. रंजीत कुमार,डॉ. वंदना मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.