आगरा, मई 8 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएड और विधि की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि विधि के सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षा 20 मई से कराएगा। बीएड की परीक्षा भी 20 मई से करायी जाएंगी। परीक्षा नोडल केन्द्रों पर करायी जाएंगी। विधि में एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा करायी जाएंगी। इसके साथ ही बीए एलएलबी की प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष की परीक्षा करायी जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 11 बजे से एक बजे तक और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक करायी जाएंगी। परीक्षा 20 मई से छह जून तक होंगी। वहीं बीएड की परीक्षा में बैच 2024-26 के प्रथम वर्ष और बैच 2023-25 के द्वितीय वर्ष के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक करायी जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार विधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.