रुडकी, जनवरी 13 -- केएलडी बीएड डिग्री कॉलेज परिसर में मंगलवार को बीएड एलुमनी एसोसिएशन की ओर से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में जितेंद्र सिंह रावत प्रथम स्थान पर रहे। बीएड एलुमनी मीट-2026 में बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही। इसमें बीएड सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय उच्च शिक्षा और शिक्षण व्यवस्था से जुड़ा रहा। इस पर प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जितेंद्र सिंह रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कुमारी वंशिका लोहान, तृतीय स्थान पर शाजिया राव रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.